समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर | मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के केवस जागीर के विजय महतो के पुत्र राजी कुमार उर्फ टंडे के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सुचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...