उन्नाव, मई 4 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के बेगमनगर मोहल्ला के सिजाकत कुरैशी पुत्र कल्लन ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि इसी थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्व. श्याम सुंदर व रामेश्वरी पत्नी स्व. सुंदर दोनों के हिस्से का आम का बगीचा है। इसकी फसल की मुकेश पुत्र रामपाल निवासी नौगवां, छोटेलाल पुत्र हुलासी निवासी गोलेमऊ सफीपुर के साथ रात में रखवाली कर रहा था। शुक्रवार की देर रात एक काली गाड़ी बगीचे के पास आकर रुकी और सात आठ लोग उतर कर बगीचे में पहुंचे और लाठी से तीनों लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.