दरभंगा, मई 10 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त बरिऔल निवासी गुलाम हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांड के अनुसंधानक एएसआई ललन कुमार यादव ने शुक्रवार छापेमारी कर उसे धर दबोचा। शनिवार को गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि गांव के ही शकील अहमद ने गुलाम हैदर पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...