बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता । दफखरपुर इलाके के आलादादपुर के झुड़िया गांव में हमलावरों ने पुरानी रंजिश में महिला के साथ मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को फखरपुर सीएचसी भेजा है। मारपीट की धाराओं के तहत पांच को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। फखरपुर थाने के आलादादपुर के मजरे झुड़िया गांव निवासनी वंदना सिंह पत्नी छोटू सिंह पर गांव के ही अभय सिंह, दिवाकर, मीरा सिंह, दिव्या सिंह, सचिन ने हमलाकर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर जानमाल की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़िता को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेज दिया। चिकित्सकों ने घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान ने बताया कि पांच को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत क...