चतरा, फरवरी 17 -- मयूरहंड। मयूरहंड थाना की पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में नौडीहा गांव निवासी बिन्दो पांडे के पुत्र आदित्य पाण्डेय और नरचाही गांव निवासी नन्जु भुईयां के दो पुत्र जानो भुईयां और पिंकू उर्फ पिंटू भुईयां शामिल हैं। उक्त तीनों को गिरफ्तार कर जेल मंगलवार को जेल भेजा दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि तीनों आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...