भागलपुर, मई 5 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। दो मई को बिहपुर अंचल क्षेत्र के कोसी चिटिया बहियार में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी अजय मिश्र का इलाज मायागंज भागलपुर में चल रहा है। पुत्र लवकुश कुमार ने बताया कि हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर नदी थाना में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें लवकुश कुमार ने गांव के ही शिवम कुमार, छोटू कुमार, प्रशांत राज, शंभूनाथ मिश्र और लक्ष्मण कुमार को नामजद किया है। सोमवार को नदी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एक आरोपी प्रशांत राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...