गुमला, अप्रैल 3 -- भरनो। भरनो थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी मुख्तार कोटवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। वह मलगो गांव का निवासी है और भरनो थाना कांड संख्या 05/2025 का नामजद आरोपी था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली और उसे उसके ठिकाने से दबोच लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.