समस्तीपुर, मई 4 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट कांड में फरार चल रहे आरोपी सूरज कुमार उर्फ भिखारी पिता रामचन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में कई लोगों के साथ मारपीट कांड की घटना हुई थी। जिसमें कई लोग जख्मी हो गये थे। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में सूरज कुमार उर्फ भिखारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद से ही सूरज कुमार फरार चल रहा था। इसी बीच थाना के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली सूरज कुमार अपने घर सिमरी में है। सूचना पर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे मेडिकल जांच के बाद सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.