मारपीट मामले का एफएस एल टीम ने किया निरीक्षण
सीवान, अगस्त 21 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना के क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में विगत 17 अगस्त को हुई मारपीट व एसटी-एससी मामले का गुरुवार को एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने स्थानीय थाने के पुअनि पप्पू कुमार समेत अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की। साथ ही घायल अमरजीत राम से घटना संबंधित पूछताछ की। बताया जा रहा कि 17 अगस्त की नामजद समेत दर्जनभर अज्ञात लोगों ने रंगदारी व लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर अमरजीत राम व सबरजीत राम को गंभीर रुप से घायल कर चेन व 10 हजार रुपये नोच लिए थे। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी थी। वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष के भी तीन महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.