सीवान, अप्रैल 6 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में फरार एक आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित नीरज महतो बताया जाता है। उसे पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उत्क्रमित मिडिल स्कूल लहुड़ी कौड़िया से समरसेबल की चोरी भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मिडिल स्कूल लहुड़ी कौड़िया से शुक्रवार की रात समरसेबल मशीन की चोरी कर ली गई है। इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर बृज कुमार यादव ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। उन्होंने लोगों के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...