मधेपुरा, अगस्त 17 -- आलमनगर। पुलिस ने नगर पंचायत अंतर्गत छोटी फटोरिया गांव से मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि 16 जून को छोटी फटोरिया वार्ड नौ के निर्मला देवी के आवेदन पर मारपीट मामले में केस दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी नीतीश सिंह को शनिवार की रात एसआई वीरेंद्र साह ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...