मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। शहर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद मोहल्ला में एक बारात में फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि बाराती और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों को समझाकर विवाह संपन्न कराया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला औरंगाबाद में शुक्रवार की देर शाम को शादी समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिससे कई बाराती चोटिल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, कुर्सियां टूट गईं, टेंट उखड़ गए और जयमाल का मंच भी अस्त-व्यस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण टोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुल...