आगरा, मार्च 28 -- ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव के निकट गत 16 जनवरी को शिक्षक के साथ हुई मारपीट, फायरिंग के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर ढोलना थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट में शिक्षक हाशिम बेग निवासी धान मील रोड बड्डू नगर कासगंज ने बताया है कि वह ढोलना के घिनौना गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक के रूप में कार्यरत है। घटना गत 16 जनवरी की सुबह नौ बजे की है। वह बाइक से ढोलना के घिनौना गांव स्थित सरकारी विद्यालय में पढ़ाने जा रहा था, तभी गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले आकिब निवासी सोरों रोड सहावर ने उसे तमंचा के बल पर रोक लिया। इसके बाद आसिम खां निवासी दोदपुर सिविल लाइंस अलीगढ़, निदा खान निवासी सोरों...