मारपीट प्रकरण में वांछित पांच धराए, लाठी-डंडा बरामद
चंदौली, मई 30 -- चंदौली, संवाददाता। धीना थाने की पुलिस ने शनिवार को मारपीट प्रकरण में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में प्रयुक्त दो लाठी डंडा और तीन मोबाइल भी बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 27 मई को बैरी खुर्द ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्तों ने लाठी डण्डा से महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबीर की सूचना के आधार पर बैरी खुर्द ग्राम निवासी अभियुक्त मारकण्डेय बिन्द, हरिलाल, किशन, रिंकू और गाजीपुर जिले के नन्दगंज थाने के भेडुआ ग्राम निवासी चंद्रजीत बिंद को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर दैत्राबीर बाबा के आगे रोड के किनारे लगे बास की कोठी में से घटना में प्रयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.