पीलीभीत, मार्च 17 -- जहानाबाद। एक दिन पूर्व नमाज पढ़ने जा रहे युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी राशिद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 मार्च को सुबह करीब पांच बजे उसका भाई सलीम नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि रास्ते में शफीक,रोहिद उसके भाई को देखकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उसके भाई और उसके साथ मारपीट की। इसी बीच यासीन,रेहान भी आरोपियों की ओर से आ गए। सभी लोगों ने मिलकर उसे और उसके भाई की पिटाई कर दी। जिससे वह दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.