शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव बुझिया निवासी राजकुमार पुत्र जमुनादीन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसकी जमीन के बटवारा हो चुका है । उसे जो हिस्से मेंमिली जमीन पर वह रविवार को निर्माण कार्य कर रहा था।तभी उसके भाई और उसकी पत्नी तथा उसके लड़के ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से हमला भी किया। तथा उसकी नींव भी गिरा दी। और उसके पिता जमुनादीन को भी मारा पीटा जिससे उसके चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...