प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के दूबेपुर सकरदहा गांव निवासी कल्लू और दिलीप के खिलाफ वर्ष 2024 में मारपीट, गाली गलौच, जानलेवा धमकी की रिपोर्ट दर्ज है। उसी मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को दरोगा विनीत कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...