गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। जिला अंतर्गत बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय हकीम अंसारी व उनका 30 वर्षीय पुत्र महबूब अंसारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में हकीम अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र की शादी गांव में ही हुआ था। शादी के बाद बेटे और बहू में विवाद हुआ था। उसके बाद बहू अपने मायके चली गई। शुक्रवार को महबूब घूमने गया हुआ था। उस दौरान उसकी पुत्री दौड़कर उसके पास चली आई। इसी बात को लेकर मोजाहिद अंसारी, अरमान अंसारी, फुरकान अंसारी ने महबूब के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद हकीम अंसारी देखने पहुंचे। उस दौरान पिता और पुत्र दोनों के साथ मारपीट करने लगे। उससे वह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.