मारपीट घटनाओं में तीन लोग घायल
जहानाबाद, मई 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में तीन अलग-अलग जगह पर मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। सुगांव गांव में हुई मारपीट की घटना में प्रेम कुमार घायल हो गए ,दूसरी घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के वीरा गांव में हुई जहां मारपीट घटना में पूनम देवी घायल हो गई। वहीं तीसरी घटना पुनहदा गांव की है जहां मारपीट की घटना में बेबी देवी घायल हो गई। तीनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। -मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.