किशनगंज, मार्च 7 -- किशमगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी गांव के रहने वाले मुकुंद मालाकार ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित घर से कही जा रहा था। तभी कुछ लोग रास्ते में आ गए और मारपीट की। पीड़ित व्यक्ति ने पांच लोगों पर मारपीट,रुपए और मोबाइल छिनने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.