किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के माछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के रहने वाले चार लोगों के विरुद्ध मारपीट और दुर्व्यवहार की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला 4 मार्च को घर में खाना बना रही थी। तभी कुछ हो हल्ला की आवाज हुई। आवाज सुन कर पीड़ित महिला घर से बाहर निकल गई। इतने में नामजद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पीड़ित महिला ने अपने पति को दी। पति भी मौके पर पहुंच गए।इसके बाद पीड़ित महिला मामला दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.