प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- लालगंज तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने बाराबंकी के हैदरगढ़ गोतौना टोल प्लाजा पर अधिवक्ता साथी के साथ मारपीट के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसील परिसर के साथ गेट पर और फिर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी की। राजमार्ग पर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने साथी के साथ मारपीट करने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर सिंटू मिश्र, अंकित सिंह, विमल यादव, सचिन पांडेय, सुमित त्रिपाठी, राकेश पांडेय, अंशुमन पांडेय, अवधेश विश्वकर्मा, दानिश, भानु सिंह, आदित्य मिश्रा, आनंद, अंबुज पांडे, कमलेश वर्मा, शिवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.