सीवान, मई 22 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव में आपसी विवाद के मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी बिलटन महतो का पुत्र भोला महतो है। घायल युवक ने मारपीट की घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...