प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। प्रिन्टिग एण्ड स्टेशनरी मिनिस्टीरीयल एसोसिएशन ने गुरुवार को संगठन कक्ष में आपात बैठक आयोजित की। बैठक में 20 मई को निदेशक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग निदेशालय में अधिवक्ताओं के आंदोलन के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से मारपीट तथा सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की निंदा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के विरोध में 22 मई को कर्मचारी काला फीता बांधकर कार्य करने तथा दोपहर 12:30 बजे राजकीय मुद्रणालय परिसर में आम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी महामंत्री अनिल कुमार रजक ने दी। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल 22 मई को करेंगे सांकेतिक हड़ताल यह भी पढ़ें- वकीलों ने किया चक्काजाम, फोटो एफिडेविट सेंटर व पास काउंटर बंद कराया यह...