मधेपुरा, मई 11 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत रमानी में मारपीट के वजह से हुई मौत मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।वहीं एक अन्य वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत बताया गया कि गत दिनों मौत मामले में मृतक अमर कुमार के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार मृतक विशाल कुमार के पिता रमानी टोला वार्ड संख्या सात निवासी अमोल धामिन ने बताया कि उसके बेटे की मौत मारपीट के वजह से हुई है यह भी बताया कि मारपीट के दौरान लगी चोट के वजह से बाइक से गिरने के वजह से हो गई।इस कांड में दस लोग सहित अन्य को नामजद किया गया है। जिसमें दो व्यक्ति ऊषा देवी और हरेराम पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पूर्व में प्रस्तुत कर दिया था। वहीं सोमवार को रमानी टोला वार्ड संख्या सात निवास...