उन्नाव, अगस्त 24 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में हुई गाली गलौज व मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कार्रवाई माखी थाना क्षेत्र के परेदा गांव के रहने वाले रमेश कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार शाम पत्नी के साथ खेत से घर लौट रहा था। अभी वह नहर पटरी मार्ग पर पहुंचा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी राहुल, विनोद व श्रीकृष्ण उर्फ सोनू गाली देने लगे। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। पत्नी अर्चना ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से निकल गए।

अधिकारी की जानकारी इसी क्रम में अफजल नगर गांव निवासी रानी पत्नी सजीवन यादव ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार द...