गोड्डा, अप्रैल 11 -- ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को कांड संख्या 19/ 26 के मामले मे ललमटिया थाना क्षेत्र के बागजोरी ग्राम निवासी देव कुमार पंडित पिता सदानंद पंडित अपने पिता और पत्नी के साथ मारपीट कर पत्नी का दांत तोडने के आरोप मे गिरफ्तार कर शुक्रवार को गोड्डा जेल भेज दिया। मामले को लेकर ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया की परिवार का मामला है। देव कुमार पंडित ने अपने पिता और पुत्र व पत्नी के साथ मारपीट कर अपने पत्नी का दांत तोड दिया जिसको लेकर सदानंद पंडित अपने पुत्र देव कुमार पंडित के खिलाफ थाना मे आवेदन दिया है। लिखित आवेदन के आघार ललमटिया थाना मे 10 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 19/26 दर्ज कर देव कुमार पंडित पिता सदानंद पंडित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गोड्डा जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...