संभल, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के मणिकावली में 11 मार्च को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उसके बाद मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गाली गलौज होने लगी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी संदीप कुमार की तहरीर पर एक पक्ष के पीतंबर सिंह, रविंद्र कुमार, नरेंद्र, कुमार, अनिल कुमार, शेखर व दूसरे पक्ष से कुंवर पाल, रावेंद्र, लवी, सत्यपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.