जौनपुर, फरवरी 18 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के पट्टी दयाल गांव निवासी सभाजीत ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि भू विवाद में पड़ोसी कपिल देव और सरजू देवी ने मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी घटना में रुपचंद्रपुर गांव निवासी मीना गौतम ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद में पड़ोसी साहिल, लाजो व लालबहादुर ने घर में घुसकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। इसी तरह नेवादा मुरीदपुर गांव निवासिनी निशा ने आरोप लगाया है कि आपसी रंजिश को लेकर गांव के रिंकू, राजकपूर, अनूप, गुलशन, सुनील, हरेकृष्ण ने मुझे तथा मेरे पति रामप्रयाग को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं विपक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.