जौनपुर, मई 12 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के चार अलग अलग गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पाली गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने पुलिस से शिकायत किया कि मेरी जमीन पर पड़ोसी जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर मुझे, पत्नी और बच्चो की पिटाई कर दी जिससे सभी को चोटें आई है। पुलिस ने गांव के ही संजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, परमिला सिंह, श्वेता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निगोह गांव की गमला देवी अपने पति रामपाल गौतम पर मारपीट करने की मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट में महिला का सिर फट गया। यह भी पढ़ें- मारपीट मामलों में आधा दर्जन जख्मी, केस दर्ज राजापुर गांव निवासी हर्ष यादव ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को निमंत्रण से लौटते समय परियत बाजार में राजापुर गांव निवासी सुमित यादव, अमित यादव, अनिल यादव, विजय य...