बगहा, मई 28 -- नौतन । थाना क्षेत्र के हल्दी पट्टी गांव में घर बनाने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने फर्दब्यान के आलोक में ग्यारह लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। इस बावत नया टोला चुरावन पट्टी के हीरालाल महंतों ने अपने फर्दब्यान में पुलिस को बताया है कि वें हल्दी पट्टी गांव के जयशंकर प्रसाद के यहां ड्राईवर का काम करते हैं। वह अपने मालिक के कहने पर बीते अठारह मई को समय करीब 9 बजे गन्ने के खेत में लगे मजदूर को देखने के लिए गए थे। तभी देखा कि उक्त खेत के दुसरे कोला में कुछ लोगों द्वारा घर बना रहे हैं। जब वें घर बनाने से मना किया तो बुनीलाल महंतों, प्रमोद महंतों, रमाशंकर महंतों, मनोज साह, शत्रुघ्न साह, सुजीत कुमार, राजन कुमार, सहित सभी नामजद लोगों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट किए हैं। थानाध्यक...