मारपीट के मामले में 10 के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी घनश्याम यादव ने न्यायालय में वाद दायर किया। 24 नवंबर 2024 को रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। वह घर के भीतर भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। पुलिस को नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने भोलेनाथ, अर्जुन, प्रदीप कुमार, उदयराज, राज बहादुर, शुभम, रामदेव, फूलचंद, अश्वनी, किरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.