मेरठ, मार्च 28 -- छावनी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ हाथापाई के मामले में सेना पुलिस के कमांडिंग आफिसर की ओर से कंकरखेड़ा थाने में कारोबारी और उनके भाई, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को छावनी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ हाथापाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। सेना ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कंकरखेड़ा थाने में आरोपी कारोबारी भाइयों और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...