कौशाम्बी, मार्च 15 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा में 13 मार्च को बाइक से धूल उड़ने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए थे। इनके बीच मारपीट हुई थी। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई थी। मामले में बीट सिपाही भगत सिंह की तहरीर पर एक पक्ष से मंगल सरोज व दूसरे पक्ष से इंद्रजीत सरोज तथा उसकी बहन चंद्रानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...