सीवान, मई 15 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में जातिसूचक गाली - गलौज करने, मारपीट करने तथा लूटपाट करने को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में धर्मेन्द्र कुमार के आवेदन पर बुधवार को सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने पंडित के रामपुर गांव के रोहन कुमार, विवेक कुमार, सूरज कुमार, शुभम कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, रंजीत कुमार महतो को आरोपित किया है। सभी पर उसने जातिसूचक गाली देने व एक हजार पावर का एम्पलीफायर मशीन छीन लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष पीएसआई छपित कुमार चौबे ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...