मारपीट के मामले में ससुरालीजनों पर रिपोर्ट
कन्नौज, जून 26 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय प्रयाग में मामूली बात को लेकर पति व पत्नी ने विवाद हो गया। मामले में पत्नी ने पति वह अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के संबंध में ग्राम सराय प्रयाग निवासी ज्योती देवी पत्नी रामवीर ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह पति रामवीर ने उसके कपड़े फेंक दिए। जिसको लेकर उसने पति से कहा तो पति रामवीर व ननद रोशनी व लक्ष्मी ने उसे गाली गलौज करने के साथ लात घूसा से मारा पीटा। और जान से मार डालने की धमकी दी। जिससे उसके दाहिने हाथ, कान व पैरों में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.