कन्नौज, अप्रैल 10 -- सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर गांव निवासी संतोषी पत्नी रामू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 09 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे उसके ही गांव के वीरु पुत्र शिवरतन जो झूठे आरोप लगाते हुऐ उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज कर रहे थे। उसने गाली देने से मना किया तो वीरु अपने भाई सुमित, मां गुड्डी देवी व अपनी पत्नी निशा के साथ एक राय होकर लाठी डण्डो से मारने पीटने लगे। तभी उसके शोर मचाने पर बचाने आये उसके पति रामू, पुत्री नन्दनी व ससुर राकेश को भी उन लोगों ने मारापीटा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए, तब उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में वह और उसके पति, पुत्री नन्दनी सहित ससुर राकेश को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...