मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने पर व्यापारी नाराज
चंदौली, मई 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें मां बेटी सहित अन्य के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला और बेटी के साथ खुलेआम मारपीट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने उल्टे पति पत्नी और बेटी सहित छह के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दिया। घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश था। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को भाजपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर फर्जी ढ़ग से लगाए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। दोषी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.