प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 4 -- कुंडा कोतवाली के मीरपुर बनोही गांव निवासी अमृत लाल उसकी पत्नी शिव कुमारी तथा उसके बेटे सुधाकर के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट, गाली गलौज, जानलेवा धमकी के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। मामला न्यायालय में लंबित है लेकिन तीनों आरोपित लगातार फरार थे। जिससे न्यायालय ने तीनों की गिरफ्तारी को न्यायालय ने वारंट जारी किया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाल अवन कुमार दीक्षित के निर्देशन में दरोगा दुर्गेश कुमार सिंह की टीम ने अमृतलाल, उसकी पत्नी शिवकुमारी, बेटे सुधाकर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.