मारपीट के मामले में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार
औरंगाबाद, जून 20 -- हसपुरा थाना पुलिस ने मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात विशेष अभियान चलाकर सोनहथु गांव से वारंटी शशि भूषण यादव, पवन यादव और अजय यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.