मुरादाबाद, जून 14 -- नगर के गैस गोदाम के पास एक महिला तथा उसकी बेटियों ने घर में घुसकर पूरी तरह से मारपीट की। इस मामले में तहरीर पर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहम्मद इदरीश ने मुकदमा दर्ज कराया कि 13 जून को दोपहर 12:30 बजे उसकी पड़ोसन बाली पत्नी जरीफ का बकरा उनके घर में आ गया। जिसे उनके बच्चों ने डांट फटकार का भगा दिया। गुस्सा होकर बाली व उसकी तीन बेटी रुबीना, सुमायला, साजमा घर में घुस आए और आते ही परिवार पर ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बकरी घुसने के विवाद में महिला और उसकी बेटी को पीटा रुबीना ने उनकी पत्नी गुलिस्ता खातून पर ईंट से वार किया, जिससे सिर में चोट आई। वहीं चाकू भी मारा जिससे उनकी पत्नी का हाथ कट गया। खून बहने लगा और वह गंभीर घायल हो गई। इससे पहले भी फोन पर गाल...