जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोकलपुर गांव निवासी राजबहादुर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और राजबहादुर यादव तथा उनके साथ मौजूद समरचंद की पिटाई कर दी। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। घायल राजबहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने विपिन यादव, शकुंतला, प्रीति, संगीता और इंद्रबहादुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.