हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। ग्राम अमिरता में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने बताया कि एक मार्च 2026 को अमिरता गांव निवासी रामप्रताप ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने उनके भाई सरोज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनोज मिश्रा, श्याम उर्फ श्याम बाबू, शिवकुमार उर्फ छोटन्नी, नन्हे उर्फ गुलजारी तथा दिवानी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चार अदद डंडा लकड़ी भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार चौधरी सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.