नोएडा, अप्रैल 3 -- दादरी, संवाददाता। घोड़ी बछेड़ा गांव में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। वेतन के रुपये मांगने पर विवाद हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले लव कुमार ने न्यायालय को बताया कि गांव के रहने वाले सुरेश के यहां वह गाड़ी लोडिंग का काम करता था। वह 22 फरवरी को सुरेश से अपने वेतन के 3500 मांगने के लिए गया था। सुरेश ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी और उसके भतीजे ने गाली-गलौज की। पीड़ित ने फोन कर अपने भाई को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि सुरेश और उसके परिवार के लोगों ने लव और उसके भाई राहुल के साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, मजबूरन कोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.