रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते दिनों किच्छा रोड स्थित रुद्रा अस्पताल के पास हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. सचिन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सचिन ने सर्विस सेंटर मालिक को बुलाकर उस पर हमला करवाया था। पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी की रात रुद्रा अस्पताल के पास स्थित एक सर्विस सेंटर के मालिक और अस्पताल से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सुभाष कॉलोनी निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद घायल युवकों के पिता अब्दुल हमीद निवासी सुभाष कॉलोनी क...