फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- शिकोहाबाद में एक युवक का प्रधान के साथ रहना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिरदेश कुमार पुत्र घनश्याम ग्राम आमरी 1 फरवरी अपने घर से निकलकर आ रहा था तभी गांव के युवक शिवम कुमार यादव पुत्र प्रेम नरेश ने रोक कर कहा कि प्रधान के साथ क्यों रहता है। तेरे दिमाग बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। आरोपी ने अपने छोटे भाई के साथ आकर गाली गलौज शुरु कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.