जहानाबाद, अप्रैल 1 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने धराउत गांव में छापेमारी की। जिसमें दो आरोपियों अंटू कुमार दास और बंटी कुमार दास को गिरफ्तार किया। दोनों पर गांव में अपने पड़ोसी के साथ मारपीट करने का आरोप था। इस मामले में मंगलवार को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...