कन्नौज, फरवरी 21 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम कटकैया में खेत के विवाद को लेकर दो माह पहले दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम कटकैया निवासी लेजम सिंह पुत्र बृजराज सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 26 दिसम्बर 2025 को गांव के सतेन्द्र पुत्र आत्माराम, आमोद पुत्र रामबहादुर अन्शुल पुत्र सतेन्द्र, आत्माराम पुत्र बनवारी ने एक राय होकर इन्दुईयागंज मार्ग पर कटकैया गांव के पास स्कूल वाले खेत में कब्जे को लेकर गालियां देने लगे। गाली देने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई घारम सिंह को भी मारा पीटा। बताया कि सीएचसी गुरसहायगंज में उसका इलाज व मेडिकल परीक्षण हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.