श्रावस्ती, अप्रैल 9 -- श्रावस्ती। बोरिंग पर पंपिग सेट बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मंगलवार को सोनवा थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़री गांव में मेढ़ पर लगी बोरिंग पर पंपिंग सेट बांधने को लेकर कमती देवी पत्नी मंशाराम व राजितराम के बीच विवाद हुआ था। विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से शांति पत्नी भजन, फूला पत्नी राजितराम, राजितराम व दूसरे पक्ष से मोहर, जगेश्वर व नंदे घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया था। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने कुल आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.