मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। कोर्ट ने मारपीट के मामले में दो दोषियों को एक-एक साल कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 1200-1200 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। थाना बिलारी में महिला फरपत जहां ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बीती 18 अक्टूबर 2004 को आरोपी सफीक व नफीस निंवासी तेवरखास ने उसके व उसके बच्चों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडो से मारपीट की थी। ग्राम न्यायालय बिलारी के न्यायाधीश अशोक कुमार ने आरोपी सफीक और नफीस को दोषी करार देते हुए दोनों को एक-एक वर्ष का साधारण कारावास और प्रत्येक पर 1200 रुपये का जुर्माना लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.